Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडावली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक मामले को सुलझाते हुए 22 वर्षीय आरोपी लव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार मंडावली थाने में चेन स्नैचिंग की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मुलाकात शिकायतकर्ता श्याम गुप्ता से हुई। उन्होंने बताया कि उनकी मां सुबह मंदिर गई थीं। करीब सात बजे घर लौटते समय एक अज्ञात बदमाश ने घर के प्रवेश द्वार के पास उनकी सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच के लिए मंडावली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल मलिक की देखरेख और मयूर विहार सब-डिवीजन के एसीपी योगेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई विश्वेंद्र, हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल फिरोज शामिल थे।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके अलावा तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया।

लगातार जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अक्षरधाम के पास लव कुमार को पकड़ लिया। वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के खानपुर कलां का निवासी है। गिरफ्तारी के समय वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। उसका साथी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसका संबंध दक्षिण रोहिणी थाने में 20 जुलाई 2026 को दर्ज ई-एफआईआर से पाया गया। पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी की अन्य आपराधिक वारदातों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-10 12:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News