Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंदसौर: शामगढ़ में नकली दूध का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 2 हजार लीटर का प्लांट जब्त


मंदसौर जिले अंतर्गत शामगढ़ कस्बे में केमिकल और पाम ऑयल के जरिए बड़े पैमाने पर नकली दूध तैयार करने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। शामगढ़ पुलिस ने बुधवार शाम डूंगर खेड़ी की नई आबादी स्थित एक मकान में अचानक दबिश देकर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। हालांकि, पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही प्लांट का संचालन कर रहे दो सगे भाई कृष्णपाल सिंह और शिवपाल सिंह मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मिल्क पाउडर, 40 लीटर केमिकल और 2 हजार लीटर क्षमता का टैंक जब्त

थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में मिलावटी सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 6 कट्टे मिल्क पाउडर, 40 लीटर संदिग्ध केमिकल और 40 लीटर तैयार नकली दूध जब्त किया। इसके अलावा पाम ऑयल के 5 डिब्बे, 2 हजार लीटर क्षमता का बड़ा दूध स्टोरेज टैंक, फ्रिज, तौल कांटा, मोटर और दूध निर्माण में प्रयुक्त पूरा मिनी प्लांट सीज कर लिया गया है। जब्त बोरियों पर स्पष्ट रूप से 'मेड फ्रॉम वेजिटेबल ऑयल्स ओनली' अंकित पाया गया।

40 दिन पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट न आने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल

कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन और नायब तहसीलदार भीम सिंह करदी भी मौके पर पहुंचे और तैयार दूध व केमिकल के वैज्ञानिक नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। इस कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि करीब 40 दिन पहले भी इसी ठिकाने से खाद्य विभाग ने सैंपल लिए थे, लेकिन उसकी लैब रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई। रिपोर्ट में देरी के चलते अवैध कारोबारी बेखौफ होकर नकली दूध तैयार करते रहे।

Date & Time : 2026-10-29 08:10:19

Share:

Leave A Reviews

Related News