Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मनीषा कायंदे का सोनिया गांधी पर निशाना, बोलीं- 16 साल तक नागरिकता नहीं ली


मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने बुधवार को मुंबई में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सोनिया गांधी पर दिए बयान, वंदे मातरम विवाद, शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके के मुद्दे पर अपनी राय रखी।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने बुधवार को मुंबई में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सोनिया गांधी पर दिए बयान, वंदे मातरम विवाद, शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके के मुद्दे पर अपनी राय रखी।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के लिए 'इटैलियन खून' शब्द के इस्तेमाल पर मनीषा कायंदे ने कहा, "16 साल तक उन्होंने भारतीय नागरिकता नहीं ली। उनके बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उनकी नागरिकता किसी दूसरे देश की थी। तो फिर, भारत के प्रति प्यार की भावना कैसे पैदा हो सकती थी? यह सब सिर्फ वोट और सत्ता के लिए है, लेकिन अब सभी मौके उनके हाथ से निकल चुके हैं।"

वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इस गीत के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस हमेशा से 'वंदे मातरम' के खिलाफ रही है, क्योंकि उनके अनुसार, यह मुसलमानों को खुश करने जैसा है। भारत हमारी मातृभूमि है, इसलिए भारत माता को सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।"

शिवसेना पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर उन्होंने कहा कि यह मामला अब कोर्ट में लंबित है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "ये दलीलें पहले भी दी जा चुकी हैं। वे उन्हीं दलीलों को फिर से दोहरा रहे हैं, और शिवसेना भी अपनी दलीलें फिर से पेश करेगी। वे बार-बार वही दलीलें दोहरा रहे हैं।"

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा, "ये सभी दस्तावेज और सबूत दिखाते हैं कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमें बस बच्चों के भविष्य की चिंता है। बच्चों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो भी संगठन या व्यक्ति इस क्षेत्र में काम कर रहा है, उसे पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News