Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मनोज बाजपेयी पहली बार निभाएंगे महात्मा गांधी का किरदार, सुधीर मिश्रा की फिल्म में दिखेंगे '21 खास दिन'


मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन निर्देशक के मुताबिक, कहानी महात्मा गांधी के जीवन के उस दौर पर आधारित है, जो भारत की आजादी के समय का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था।

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन निर्देशक के मुताबिक, कहानी महात्मा गांधी के जीवन के उस दौर पर आधारित है, जो भारत की आजादी के समय का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था।

फिल्म में आजादी के इतिहास के बीच महात्मा गांधी के जीवन के 21 दिनों को करीब से दिखाने की कोशिश की जाएगी। यह फिल्म सुधीर मिश्रा की बड़े पर्दे पर वापसी भी है।

फिल्म में देश की आजादी के बड़े घटनाक्रम के साथ एक इंसान के तौर पर महात्मा गांधी की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा, ''यह नई फिल्म इतिहास के एक जरूरी, लेकिन कम चर्चित अध्याय पर ध्यान देती है। यह भारत की आजादी के दौरान महात्मा गांधी के जीवन के 21 दिनों की कहानी है।''

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी का किरदार निभाने जा रहे हैं। अपने लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके मनोज के लिए यह भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। फिल्म में वह गांधीजी के व्यक्तित्व के उस मानवीय पहलू को पर्दे पर लाने की कोशिश करेंगे, जिसे आम तौरपर इतिहास की किताबों में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया जाता।

सुधीर मिश्रा ने बताया, ''उस समय जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, गांधीजी ने एक अप्रत्याशित फैसला लिया। उन्होंने वहां से दूर जाने का रास्ता चुना। लेकिन उनका यह कदम पीछे हटना नहीं था। इसके बजाय उन्होंने खुद को एक नए रूप में देखा।''

सुधीर मिश्रा ने बताया, ''इतिहास की किताबों में उस दौर की बड़ी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन उनकी फिल्म उन घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को सामने लाएगी। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करेगी कि गांधीजी के उस फैसले के पीछे क्या सोच थी और एक नेता के तौर पर वह खुद को किस तरह नए सिरे से समझ रहे थे।''

फिल्म में अभिनेता सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा 'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह ए बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बन रही है, और एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News