Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सनी देओल से पहली मुलाकात में उत्साह में कुछ भी बोल गए थे विजय विक्रम सिंह, बताया- 'बाद में हुआ अफसोस'


मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने अपनी आवाज से तो घर-घर में पहचान बनाई है, लेकिन अब वह अभिनय की दुनिया में भी अलग जगह बना रहे हैं। 'बिग बॉस' की आवाज के तौर पर मशहूर विजय कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। फिल्म 'इक्का' में उन्होंने सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने अपनी आवाज से तो घर-घर में पहचान बनाई है, लेकिन अब वह अभिनय की दुनिया में भी अलग जगह बना रहे हैं। 'बिग बॉस' की आवाज के तौर पर मशहूर विजय कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। फिल्म 'इक्का' में उन्होंने सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। विजय ने बताया कि सनी देओल से पहली बार मिलने को लेकर वह इतने उत्साहित थे कि उनके मुंह से ऐसी बात निकल गई, जिसका उन्हें बाद में अफसोस हुआ।

आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने जवाब दिया, ''एक्साइटमेंट। पूरी तरह एक्साइमेंट था।''

विजय ने सनी देओल से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा साझा किया और कहा, ''जब मैं पहली बार सनी देओल से मिला तो मैं इतना एक्साइटेड था कि मुझे खुद भी समझ नहीं आ रहा था कि मेरे मुंह से क्या निकल रहा है। मैंने सनी से कहा, सनी सर, आप 'दामिनी' से तारीख मांग रहे हैं और आखिरकार इस फिल्म में मैं आपको तारीख दूंगा।''

विजय की इस बात का संबंध सनी देओल की 1993 में आई फिल्म 'दामिनी' से था। इस फिल्म में सनी देओल ने वकील गोविंद का किरदार निभाया था, जो इंसाफ के लिए लड़ता है। फिल्म में उनका 'तारीख पर तारीख' वाला डायलॉग इतना मशहूर हुआ कि यह आज भी सनी देओल की पहचान से जुड़ा है। विजय ने इसी लोकप्रिय डायलॉग को अपने अंदाज में सनी से बात करते हुए जोड़ा था।

उन्होंने कहा, ''मुझे बाद में अफसोस हुआ कि मैंने उत्साह में सनी देओल से क्या बोल दिया। हालांकि सनी ने मेरी बात को बुरा नहीं माना, बल्कि वह खूब हंसे। वह बहुत अच्छे और प्यारे इंसान हैं। जब हम दोनों फिल्म की सक्सेस पार्टी में मिले तो सनी ने उसी बात को लेकर मेरे साथ वीडियो बनाया।''

सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ काम करने को लेकर विजय ने एक और अहम बात बताई। उन्होंने कहा, ''हर कलाकार का काम करने का तरीका अलग होता है। ऐसे में एक अभिनेता को अपने सामने मौजूद कलाकार के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है।''

विजय ने 'इक्का' को अपने अभिनय सफर का बेहद अहम प्रोजेक्ट बताया और इसके लिए निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा को श्रेय दिया। विजय ने कहा, ''निर्देशक के पास मेरे किरदार को लेकर साफ सोच थी और मैंने उस सोच को आसानी से समझ लिया। इसके बाद मैं उसी हिसाब से अपने किरदार में उतर गया। मेरा मानना है कि शायद यही वजह रही कि लोगों ने फिल्म में मेरे किरदार को याद रखा।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News