Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मिजोरम पुलिस की कार्रवाई: करोड़ों का अवैध सामान जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार


आइजोल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मिजोरम पुलिस ने अवैध वस्तुओं की जब्ती के सिलसिले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार करने के साथ करोड़ों रुपए का समान बरामद किया है।

आइजोल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मिजोरम पुलिस ने अवैध वस्तुओं की जब्ती के सिलसिले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार करने के साथ करोड़ों रुपए का समान बरामद किया है।

अवैध वस्तुओं की जब्ती के सिलसिले में जोखाउथार पुलिस स्टेशन की टीम सोमवार को जोखाउथार और मेलबुक गांव के बीच सड़क पर नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक वाहन को रोका, जो जोखाउथार से चम्फाई की ओर जा रही थी। वाहन में सवार चालक की पहचान लालथानवुला (65) और यात्री की पहचान सांगकिमी (58) के रूप में हुई। ये दोनों चम्फाई के दिनथार वेंग के रहने वाले हैं।

वाहन की गहन तलाशी लेने पर संदिग्ध मेथामफेटामाइन (3.275 किलोग्राम, कीमत 2.62 करोड़ रुपए) के 15 छोटे बंडल और संदिग्ध हेरोइन (145 ग्राम, कीमत 29 लाख रुपए) के 11 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए। इसके आधार पर जोखाउथार पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/22(सी)/25/29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में रविवार को सैतुअल पुलिस की एक विशेष टीम ने कुअलमावी केफांग में रैंडम चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा कार से संदिग्ध हेरोइन के 58 साबुन के डिब्बे बरामद किए। इनका वजन 733 ग्राम है और इनकी कीमत 14,660,000 रुपए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान असम के नागांव जिले के रोमारी निवासी जोहिरुल इस्लाम (27 वर्ष) और शिलोंगारी निवासी गुलजार हुसैन (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

सोमवार को की गई एक अन्य कार्रवाई में आइजोल डीईएफ की टीम ने सेलिंग नाका पर चेकिंग के दौरान दो वाहनों - एक टाटा सूमो और एक महिंद्रा पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर विदेशी सिगरेट के 93 मास्टर केस बरामद हुए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 2.47 करोड़ रुपए है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आइजोल के एडेंथार वेंग निवासी सिंगरोथुआमी (51 वर्ष) और जोखावथार निवासी लालचमलियाना (30) को पकड़ा गया है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-10 21:55:01

Share:

Leave A Reviews

Related News