Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बैतूल जिले के विधायक ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट, कई विषयों पर हुई चर्चा


चिचोली. बैतूल जिले में अल्पवर्षा से उत्पन्न गंभीर स्थिति को लेकर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  से सौजन्य मुलाकात की.

इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पांडाग्रे , घोड़ाडोंगरी विधायक  गंगा सज्जन सिंह उइके  एवं भैंसदेही विधायक  महेंद्र सिंह चौहान  के साथ जिले के किसानों और आमजन की समस्याओं से मुख्यमंत्री  को अवगत कराया.

बैतूल जिले में इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण भू-जल स्तर में गिरावट, अधिकांश जलाशयों का खाली रह जाना, खरीफ फसलों - गन्ना, धान, सोयाबीन को हुए नुकसान तथा आगामी रबी सीजन एवं ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

 मुख्यमंत्री  से मांग रखी कि -
- जिले में फसलों का वास्तविक सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र पर्याप्त मुआवजा दिया जाए
- पेयजल संकट से निपटने हेतु प्रभावी व्यवस्था की जाए
- किसानों एवं मजदूरों के पलायन को रोकने हेतु राहत कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं
माननीय मुख्यमंत्री जी ने विषय की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

Date & Time : 2026-10-25 06:29:46

Share:

Leave A Reviews

Related News