Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मोंटेनेग्रो के राष्ट्रपति जाकोव मिलातोविक ने वांग यी से मुलाकात की


बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोंटेनेग्रो के राष्ट्रपति जाकोव मिलातोविक ने सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से सेतिंजे में मुलाकात की।

बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोंटेनेग्रो के राष्ट्रपति जाकोव मिलातोविक ने सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से सेतिंजे में मुलाकात की।

मिलातोविक ने वांग यी से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया, और मोंटेनेग्रो में चीनी विदेश मंत्री की पहली यात्रा का स्वागत किया। मिलातोविक ने कहा कि इस वर्ष मोंटेनेग्रो और चीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है, जिससे यह यात्रा प्रतीकात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। मोंटेनेग्रो एक-चीन सिद्धांत का दृढ़तापूर्वक पालन करता है और मोंटेनेग्रो और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

वांग यी ने कहा कि यद्यपि चीन और मोंटेनेग्रो भौगोलिक रूप से दूर हैं, लेकिन दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है और एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार किया है, जो विभिन्न आकार के देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के लिए एक आदर्श स्थापित करता है। चीन, मोंटेनेग्रो सरकार द्वारा एक-चीन सिद्धांत के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना करता है, मोंटेनेग्रो के लोगों द्वारा चुने गए मार्ग और शासन मॉडल का सम्मान करता है, और मोंटेनेग्रो का एक विश्वसनीय और भरोसेमंद भागीदार बनने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-10-18 18:40:06

Share:

Leave A Reviews

Related News