Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मूड रखो अच्छा, फ्रिक को कहो अलविदा', ऋतिक रोशन ने फिटनेस से मचाया धमाल

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा से अपनी अदाकारी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं।

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा से अपनी अदाकारी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं।

ऋतिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''मूड रखो अच्छा, टेंशन को कहो अलविदा।''

इसके अलावा, वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने 1972 की फिल्म 'जवानी दीवानी' का लोकप्रिय गाना 'सामने ये कौन आया' का इस्तेमाल किया। यह गाना उस दौर का आइकॉनिक सॉन्ग है।

ऋतिक रोशन इन दिनों ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वह प्रोड्यूसर के तौर पर एक थ्रिलर प्रोजेक्ट 'स्टॉर्म' लेकर आ रहे हैं। इस शो का निर्माण प्राइम वीडियो के सहयोग से हो रहा है। फैंस इस नई थ्रिलर को लेकर उत्साहित हैं। इस सीरीज को अजितपाल सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

अजितपाल सिंह पहले वेब सीरीज 'टब्बर' और 'फायर इन द माउंटेंस' जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।

इसके अलावा, ऋतिक जल्द ही 'कृष 4' में डायरेक्शन और एक्टिंग दोनों करेंगे। इस फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म साल 2003 में 'कोई... मिल गया' आई थी। इसमें ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा और रेखा समेत कई सितारे नजर आए। इसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली।

इसके बाद राकेश रोशन ने साल 2006 में फिल्म 'कृष' को रिलीज किया। इसमें ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह, शरत सक्सेना और मानिनी मिश्रा भी थे। इस फिल्म के भी सुपरहिट होने के बाद 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई। इसे भी राकेश रोशन ने ही प्रोड्यूस किया। इसमें विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत शामिल हुए।

राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में 'कृष 4' की रिलीज डेट को लेकर बयान जारी किया था। उन्होंने कहा, ''फिल्म पर काम तेजी के साथ चल रहा है। हम 2027 में फिल्म रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं।''

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News