Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुहर्रम को लेकर कानपुर देहात में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1200 पुलिसकर्मियों की तैनात


कानपुर देहात, 25 जून (आईएएनएस)। मुहर्रम के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। प्रशासन का लक्ष्य सभी जुलूसों और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कानपुर देहात, 25 जून (आईएएनएस)। मुहर्रम के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। प्रशासन का लक्ष्य सभी जुलूसों और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले में मुहर्रम के दौरान कुल 164 जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें 146 ताजिये शामिल हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि मुहर्रम के जुलूसों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे जिले को 5 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा, त्वरित कार्रवाई के लिए 17 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी गठित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 राजपत्रित अधिकारियों समेत करीब 1,200 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी और उनकी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में आयोजित बैठकों और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जिले में 12 संवेदनशील हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकें की हैं। इन बैठकों में सभी पक्षों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि पीस कमेटी के सदस्यों ने भरोसा दिलाया है कि जिस तरह हर वर्ष मुहर्रम के आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News