Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर रामकृपाल यादव ने जताया दुख, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग की घटना पर मंत्री रामकृपाल यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में तीन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य प्रभावित हुए हैं। घटना को लेकर राज्यभर में चिंता का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। इस बीच बिहार की राजनीति में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग की घटना पर मंत्री रामकृपाल यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में तीन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य प्रभावित हुए हैं। घटना को लेकर राज्यभर में चिंता का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। इस बीच बिहार की राजनीति में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आग लगने के कारण कई लोगों की जान चली गई, जो बेहद पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया है और यह अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए उनका नेतृत्व आगे भी इसी तरह जारी रहे। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना भी की।

तेज प्रताप यादव द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग किए जाने पर भी राम कृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सोच हमेशा नकारात्मक रहती है और वे हर मुद्दे में आलोचना का अवसर तलाशते हैं। उनके अनुसार, बिहार सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

रामकृपाल यादव ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और सरकार अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों को बख्शा नहीं जा रहा है और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रशासन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने तेज प्रताप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों के परिवार के शासनकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हों, उन्हें वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News