Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नाबार्ड में डाटा साइंटिस्ट सहित 8 पदों पर आवेदन शुरू, 13 जुलाई तक भरें फॉर्म


मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने अपने मुंबई स्थित हेड ऑफिस के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 8 स्पेशलिस्ट की नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यता और अनुभव रखने वाले देश के नागरिकों से एस आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने अपने मुंबई स्थित हेड ऑफिस के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 8 स्पेशलिस्ट की नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यता और अनुभव रखने वाले देश के नागरिकों से एस आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नाबार्ड ने अपने मुंबई स्थित हेड ऑफिस में डाटा मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस विभाग (डीडीएमएबीआई) में 8 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं, जिनमें ईटीएल डिजाइनर, सीनियर डाटा साइंटिस्ट, डाटा साइंटिस्ट, डॉक्यूमेंट डिजाइनर और डाटा इंजीनियर का 1-1 पद और एआई इंजीनियर के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार किसी भी क्षेत्र में बैचलर डिग्री; कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डेटा साइंस/मशीन लर्निंग और एआई में फुल-टाइम बीई/बीटेक की डिग्री, कम से कम 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर, या कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी/डेटा साइंस/मशीन लर्निंग और एआई में एमई/एमटेक या एमसीए होना चाहिए। इसी के साथ कैंडडिट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 से 5 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 25 से 30 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चिकित्सा परीक्षण, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पोस्ट के अनुसार 12 से 45 लाख रुपए के बीच प्रतिवर्ष होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 150 रुपए तय किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News