Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नगालैंड : हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले किसामा में मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का लिया गया जायजा


कोलकाता/कोहिमा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। वार्षिक हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले शनिवार को कोहिमा के पास किसामा स्थित नगा हेरिटेज विलेज में 'मास कैजुअल्टी इंसिडेंट' (एमसीआई) की एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

कोलकाता/कोहिमा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। वार्षिक हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले शनिवार को कोहिमा के पास किसामा स्थित नगा हेरिटेज विलेज में 'मास कैजुअल्टी इंसिडेंट' (एमसीआई) की एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

आज, इसे 'त्योहारों का त्योहार' के रूप में जाना जाता है और हर साल लाखों लोग आते हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। कोहिमा और उसके आसपास के सभी होटल और गेस्ट हाउस पहले से ही पूरी तरह बुक हो जाते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में किसामा के आसपास के गांवों में 'होमस्टे' शुरू हुए हैं। इनसे स्थानीय लोगों को कमाई का जरिया मिलता है और पर्यटकों को वहां की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस उत्सव में 17 मान्यता प्राप्त जनजातियों, अंगामी, आओ, चाखेसांग, चांग, ​​कचारी, खियामनियुंगन, कोन्याक, कुकी, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, सांगतम, सुमी, तिखिर, यिमखियुंग और जेलियांग, के लोग मुख्य मैदान के चारों ओर अपने-अपने 'मोरुंग' (पारंपरिक लकड़ी की झोपड़ियां) बनाते हैं।

पर्यटकों को इन 'मोरुंग' में जाने, जनजातियों के लोगों से बातचीत करने और वहां के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

ये जनजातियां योद्धाओं वाले नृत्य करती हैं और लोक गीत गाती हैं। वे अपने पारंपरिक व्यंजन बनाती हैं और अपनी बुनाई कला, हस्तशिल्प और 'राइस बीयर' (चावल से बनी बीयर) का प्रदर्शन करती हैं।

यहां पारंपरिक खेल, नगा कुश्ती और मिर्च खाने की प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके अलावा कोहिमा में एक 'नाइट कार्निवल' (रात का उत्सव) आयोजित होता है और कोहिमा व उसके आसपास की जगहों पर शाम को संगीत कार्यक्रम होते हैं।

एक अधिकारी ने बताया, "हम इस भव्य आयोजन के एक और संस्करण की तैयारी कर रहे हैं, जो राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) इसी तैयारी का एक हिस्सा थी।"

--आईएएनएस

पीएसके/वीसी

Date & Time : 2026-11-21 23:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News