Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नाहिद राणा जिम्बाब्वे के खिलाफ निर्णायक टी20 मैच से बाहर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलना मुश्किल


नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच से पहले बांग्लादेशी टीम को झटका लगा है। चोटिल नाहिद राणा सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सकेंगे। उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी।

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच से पहले बांग्लादेशी टीम को झटका लगा है। चोटिल नाहिद राणा सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सकेंगे। उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी।

23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने सीरीज के पहले मैच में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अगले मैच में 2.3 ओवर फेंकने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। नाहिद ने अपना स्पेल 15/1 के आंकड़े के साथ खत्म किया था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच पारी और 85 रन से गंवाने के बाद बांग्लादेश ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना किया था। इसके बाद तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के शुरुआती मैच को 32 रन से गंवाया। हालांकि, अगले मुकाबले को 34 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंचा दी।

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के अनुसार, साइड स्ट्रेन (पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण राणा के दो से तीन हफ्ते तक बाहर रहने की उम्मीद है। बांग्लादेश ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया में दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। चोट के कारण नाहिद राणा के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरे में खेलने पर गंभीर संदेह पैदा हो गया है।

नाहिद राणा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अगस्त से डार्विन में शुरू जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए फिट हो पाना मुश्किल लग रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा।

राष्ट्रीय चयन समिति के एक सदस्य ने शनिवार (18 जुलाई) को 'क्रिकबज' को इस घटनाक्रम की पुष्टि की करते हुए नाहिद राणा के ठीक होने की उम्मीद जताई है। फिलहाल स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के जरिए नाहिद की चोट की गंभीरता का पता चल सकेगा।

चयनकर्ताओं ने कहा, "वह (राणा) निश्चित रूप से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे और हमें लगता है कि साइड स्ट्रेन से उबरने में कम से कम दो से तीन हफ्ते लगेंगे। हम स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि सब ठीक हो, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले हमारे पास अभी कुछ समय है। जिस तरह से वह अभी गेंदबाजी कर रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका न खेल पाना एक बड़ा झटका होगा, इसलिए हम यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि चोट कितनी गंभीर है और उन्हें ठीक होने में असल में कितने दिन लगेंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News