Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में अनाहत सिंह को टॉप सीडिंग मिली


नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 20 से 31 जुलाई के बीच कनाडा के ओंटारियो में खेली जाएगी, जिसके महिला वर्ग में भारत की अनाहत सिंह को टॉप सीडिंग दी गई है। पुरुषों में आर्यवीर दीवान को 5/8 सीडिंग मिली है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 20 से 31 जुलाई के बीच कनाडा के ओंटारियो में खेली जाएगी, जिसके महिला वर्ग में भारत की अनाहत सिंह को टॉप सीडिंग दी गई है। पुरुषों में आर्यवीर दीवान को 5/8 सीडिंग मिली है।

महिलाओं में वर्ल्ड नंबर 20 अनाहत पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अपना पहला वर्ल्ड जूनियर खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। अनाहत ने साल 2023 में प्रो बनने के बाद से अब तक 16 सिंगल्स खिताब जीते हैं।

वहीं, आर्यवीर अपनी बढ़ती पहचान को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वह मई में एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों का अंडर-19 खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बने थे।

वर्ल्ड जूनियर्स में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में युशा नफीस, गुरवीर सिंह और पूरव रामभिया हैं। महिलाओं में रुद्र सिंह, अनिका दुबे और सान्वी कलंकी शामिल हैं।

सीनियर सर्किट में अपने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश खिताब जीतने के लिए अनाहत भारत की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी। नई दिल्ली की 18 वर्षीय दाएं हाथ की खिलाड़ी ने पहली बार ब्रिटिश जूनियर ओपन 2019 में अंडर-11 खिताब जीतकर चर्चा में आई थीं। साल 2023 में उन्होंने मिस्र की सोहैला हजेम को शिकस्त देकर ब्रिटिश जूनियर ओपन में अंडर-15 कैटेगरी का खिताब जीता था।

अगस्त 2023 में, अनाहत ने चीन के डालियान में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-17 खिताब जीता और फिर एशियन गेम्स 2022 में मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में अभय सिंह के साथ और महिला टीम इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। उसी साल नवंबर में अनाहत सीनियर नेशनल चैंपियन बनीं। अनाहत सिंह ने साल 2025 का समापन उस टीम का हिस्सा बनकर किया, जिसने वर्ल्ड कप 2025 जीता और भारत के लिए पहला एसडब्ल्यूसी खिताब हासिल अपने नाम किया था।

बेहद कम उम्र में ही स्क्वैश की दुनिया में सनसनी मचाने वालीं अनाहत को आने वाले समय में भारत की एक दिग्गज खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News