Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी


नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों एवं उनके संबंध में सूचनाएं एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। साथ ही पूर्व में अवैध शराब के प्रकरणों में पकड़े गए व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं एवं निगरानी के आधार पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए धरपकड़ की जा रही है। थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर अंतर्गत दिनांक 20.09.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सगौनी तिराहा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य से खड़ा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान के आसपास घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक पटेल पिता संतराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रानी पिंडरई, थाना कोतवाली, नरसिंहपुर बताया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे में रखे थैले एवं बोरी की तलाशी लेने पर उसमें कुल 7 पेटी मसाला देशी शराब एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस द्वारा शराब एवं मोबाइल सहित कुल लगभग ₹40,000 कीमत का मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नरसिंहपुर में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, उनि आशीष बोपचे, प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक प्रहलाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, महेन्द्र ठाकुर, नगर रक्षा सदस्य शुभम मालवीय की मुख्य भूमिका रही है।

Date & Time : 2026-09-21 12:33:58

Share:

Leave A Reviews

Related News