
सीधी जिले के रामपुर नैकिन में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। सैकड़ों सरकारी किताबें, जिन्हें बच्चों को मुफ्त बांटना था, एक पुरानी और जर्जर इमारत में सड़ती हुई मिलीं। आश्चर्यजनक रूप से यह इमारत जनपद शिक्षा केंद्र (BRC) कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है।
जानकारी के अनुसार, किताबें दो साल पहले बच्चों को वितरित करने के लिए आई थीं, लेकिन अब तक न तो उन्हें बांटा गया और न ही विभाग को लौटाया गया। नमी, गंदगी और खुले में घूमते मवेशियों की वजह से किताबें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे गरीब बच्चों को मजबूरी में बाजार से महंगी किताबें खरीदनी पड़ रही हैं।
बीआरसी रामपुर नैकिन के प्रभारी श्रीप्रकाश जायसवाल ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह उनका काम नहीं है और आगे की जानकारी के लिए बीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी।
Leave A Reviews