Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेक्सो चैंपियनशिप: शुभांकर शर्मा टी-46 पर रहे, जेमिसन ने घरेलू जीत हासिल की


एबरडीन (स्कॉटलैंड), 24 अगस्त (आईएएनएस)। नेक्सो चैंपियनशिप 2026 में भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने अंतिम दौर में ईवन-पार 72 का कार्ड खेला और संयुक्त 46वें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। यह प्रतियोगिता स्कॉटलैंड के एबरडीन स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स में खेली गई।

एबरडीन (स्कॉटलैंड), 24 अगस्त (आईएएनएस)। नेक्सो चैंपियनशिप 2026 में भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने अंतिम दौर में ईवन-पार 72 का कार्ड खेला और संयुक्त 46वें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। यह प्रतियोगिता स्कॉटलैंड के एबरडीन स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स में खेली गई।

शुभांकर शर्मा के आखिरी राउंड में तीन बर्डी और तीन बोगी शामिल थीं और उन्होंने टूर्नामेंट को चार-ओवर 292 के स्कोर के साथ पूरा किया। उनके चार राउंड के स्कोर 73-72-75-72 थे। साथी भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू इस हफ्ते की शुरुआत में कट से बाहर हो गए थे।

स्कॉटलैंड के स्कॉट जेमिसन ने शानदार आखिरी राउंड में 67 का स्कोर करते हुआ अपना दूसरा डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता। उन्होंने 11-अंडर पार का स्कोर किया और इंग्लैंड के मैथ्यू जॉर्डन से दो शॉट आगे रहे। 42 वर्षीय जेमिसन ने पिछले साल ग्रांट फॉरेस्ट की जीत के बाद ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स में लगातार दूसरी बार स्कॉटिश जीत हासिल की।

जेमिसन ने आखिरी राउंड की शुरुआत ओवरनाइट लीडर शॉन नॉरिस से तीन शॉट पीछे रहकर की थी, लेकिन फ्रंट नाइन में तीन बर्डी लगाकर उन्होंने जल्द ही इस अंतर को खत्म कर दिया। इसके बाद नॉरिस को नियम 8.1 के उल्लंघन के लिए दो-स्ट्रोक की पेनाल्टी दी गई। यह नियम उन कार्यों से संबंधित है जो स्ट्रोक को प्रभावित करने वाली स्थितियों में सुधार करते हैं। इससे जेमिसन को बढ़त मिल गई।

स्कॉटिश खिलाड़ी ने बैक नाइन की शुरुआत में दो और बर्डी लगाकर अपनी स्थिति मजबूत की। 13वें होल पर एक शॉट गंवाने के बाद, स्कॉट जेमिसन ने तुरंत 14वें होल पर बर्डी लगाकर अपनी बढ़त फिर से हासिल कर ली।

17वें होल पर जॉर्डन की बोगी से जेमिसन की बढ़त तीन शॉट की हो गई और आखिरी होल पर पार स्कोर के साथ उन्होंने घरेलू धरती पर एक यादगार जीत पक्की की।

यह जीत जेमिसन के 2012 में आईएसपीएस हांडा द्वारा प्रायोजित नेल्सन मंडेला चैंपियनशिप में जीते गए पहले डीपी वर्ल्ड टूर खिताब के 5,005 दिन बाद मिली। इस जीत से वे डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित 'रेस टू दुबई' रैंकिंग में 135वें स्थान से 42वें स्थान पर पहुंच गए और अगले दो वर्षों के लिए डीपी वर्ल्ड टूर में खेलने का अधिकार भी पक्का कर लिया। जॉर्डन ने आखिरी होल पर बर्डी लगाकर 'नाइन-अंडर पार' के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि साउथ अफ्रीका के नॉरिस 'सेवन-अंडर' के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के एंडी सुलिवन, स्पेन के क्विम विडाल और पैराग्वे के फैब्रिजियो जानोटी 'सिक्स-अंडर' के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

रिचर्ड मैंसेल ने दिन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'सेवन-अंडर 65' का स्कोर बनाया और ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स पर नया कोर्स रिकॉर्ड कायम किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 10,000 डॉलर का 'नेक्सो कोर्स रिकॉर्ड' पुरस्कार मिला और वे संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News