Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सुपर 90 लीग: नैरोबी में '90-बॉल क्रिकेट' के चौथे सीजन की मेजबानी करेगा केन्या


नैरोबी (केन्या), 24 अगस्त (आईएएनएस)। सुपर 90 लीग, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों और फ्रेंचाइजी आधारित रोमांचक मुकाबलों वाली 90 गेंदों की तेज रफ्तार क्रिकेट प्रतियोगिता, नवंबर 2026 में केन्या में डेब्यू करेगी। लीग के चौथे सीजन की मेजबानी राजधानी नैरोबी करेगा।

नैरोबी (केन्या), 24 अगस्त (आईएएनएस)। सुपर 90 लीग, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों और फ्रेंचाइजी आधारित रोमांचक मुकाबलों वाली 90 गेंदों की तेज रफ्तार क्रिकेट प्रतियोगिता, नवंबर 2026 में केन्या में डेब्यू करेगी। लीग के चौथे सीजन की मेजबानी राजधानी नैरोबी करेगा।

इस लीग ने क्रिकेट केन्या के साथ तीन सीजन की पार्टनरशिप की है, जिसके तहत 'सुपर 90' के चौथे, पांचवें और छठे सीजन नैरोबी में आयोजित किए जाएंगे। यह साझेदारी केन्या को 'सुपर 90' के लिए एक लंबे समय के अंतरराष्ट्रीय मंजिल के तौर पर स्थापित करेगी और भारत व श्रीलंका में पिछले सीजन के बाद लीग के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम होगी।

'सुपर 90' के चौथे सीजन में छह फ्रेंचाइजी टीमें लीग के खास 90-बॉल फॉर्मेट में 18 मैच खेलेंगी। इस प्रतियोगिता को एक सुगठित और जबरदस्त क्रिकेट अनुभव देने के लिए बनाया गया है, जिसमें आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक खेल और मनोरंजन का मेल होगा।

केन्या एडिशन की एक खास बात यह होगी कि हर फ्रेंचाइजी में केन्या के दो रिटायर्ड क्रिकेटर शामिल होंगे। इस पहल से केन्या के पूर्व खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने और जाने-माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टार्स के साथ मैदान साझा करने का मौका मिलेगा।

केन्या में 'सुपर 90' के आने से देश के क्रिकेट कैलेंडर में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट फैंस को एक अनोखे फ्रेंचाइजी माहौल में अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के साथ-साथ केन्या के जाने-पहचाने क्रिकेटर्स को खेलते देखने का मौका देगा।

तीन सीजन की इस साझेदारी से खेल पर्यटन, आतिथ्य-सत्कार, प्रायोजकता, इवेंट मैनेजमेंट और स्थानीय रोजगार के मौका पैदा होने की उम्मीद है, साथ ही इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कैलेंडर में नैरोबी की स्थिति भी मजबूत होगी।

अपने 90-बॉल फॉर्मेट, फ्रेंचाइजी स्ट्रक्चर और इंटरनेशनल व केन्याई क्रिकेट टैलेंट के मिश्रण के साथ, सुपर 90 का मकसद फैंस को क्रिकेट का एक नया और दिलचस्प अनुभव देना है, साथ ही केन्या में क्रिकेट की लगातार विकास और पहचान बढ़ाने में योगदान देना है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News