Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निफ्ट भर्ती 2026: रजिस्ट्रार सहित 19 पदों पर आवेदन शुरू, जानें क्या है योग्यता और कितनी होगी सैलरी


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। निफ्ट ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए रजिस्ट्रार सहित विभिन्न 19 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। निफ्ट ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए रजिस्ट्रार सहित विभिन्न 19 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

निफ्ट की ओर से जारी 19 रिक्तियों में रजिस्ट्रार का 1, निदेशक (प्रधान कार्यालय) का 1, निदेशक (वित्त एवं लेखा) का 1 और कैंपस निदेशक के 16 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

इन पदों के लिए केंद्र सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश/स्वायत्त संगठन/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के अधिकारी, जो नियमित आधार पर समतुल्य पद पर कार्यरत हैं और जिन्हें प्रशासन/स्थापना/प्रवेश/शैक्षणिक मामलों/दाखिले/वित्तीय/लेखांकन/ऑडिट संबंधी मामलों को संभालने का प्रासंगिक अनुभव है, आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 21 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार/बातचीत में किए गए प्रदर्शन या निफ्ट/चयन समिति द्वारा निर्धारित किसी अन्य चयन मानदंड के आधार पर होगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सभी पदों के लिए 37,400 से 67,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को 8,700 रुपए ग्रेड पे के तौर पर भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'रजिस्ट्रार, निफ्ट कैम्पस, हौज खास, गुलमोहर पार्क के पास, नई दिल्ली-110016' पते पर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि रजिस्ट्रार, निदेशक (प्रधान कार्यालय) और निदेशक (वित्त एवं लेखा) पदों पर चयनित उम्मीदवारों का नौकरी का स्थान नई दिल्ली होगा। वहीं, कैंपस निदेशक पोस्ट पर चयनित कर्मचारियों की पोस्टिंग बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गांधीनगर, हैदराबाद, जोधपुर, कांगड़ा, कोलकाता, कन्नूर, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, रायबरेली, शिलांग और श्रीनगर में होगी।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Date & Time : 2026-10-22 13:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News