नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया है। टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है।
![]()
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया है। टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है।
दूसरी पारी में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रविंदु रसंथा को मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, पसिंदु सोरियाबंदरा को प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। पवन रत्नायके भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले निशान मदुश्का का प्रदर्शन दूसरी इनिंग में भी शानदार रहा। उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 86.30 का रहा।
वहीं, अंजला बंदारा ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए, जबकि कप्तान सोनल दिनुशा सिर्फ 9 रन ही बना सके। निपुण धनंजय अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों का योगदान दिया। धनंजय को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। रमेश मेंडिस 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के मुकाबले दूसरी इनिंग में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर नजर आया। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी लाइन एंड लेंथ के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। वहीं, गुरनूर बरार ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, आकिब नबी बेअसर दिखाई दिए और उन्होंने 5 ओवर में 27 रन दिए। जडेजा ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन द्वारा पहली पारी में बनाए गए 363 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी इनिंग 6 विकेट खोकर 357 रन बनाने के बाद घोषित की। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने 142 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 63 और मानव सुथार ने 31 रनों का योगदान दिया।
--आईएएनएस
एसएम/एएस
Leave A Reviews