Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे व्यक्तिगत खुशी होगी : उपेंद्र कुशवाहा

पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी। उन्होंने इसे जनता दल (यूनाइटेड) के लिए भी अच्छा कदम बताया।

उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह शुरू से ही निशांत कुमार के राजनीति में आने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अरे भाई, आप हमसे पूछ रहे हैं, हम तो शुरू से बोलते रहे हैं। जिस समय जदयू के लोग पसंद नहीं करते थे, उस समय भी हम कह रहे थे कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। उस वक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया।"

उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात को उठाते रहे कि निशांत कुमार के राजनीति में आने में जितनी देरी होगी, उतना ही जदयू को नुकसान होगा। हालांकि, अब पार्टी ने इस दिशा में फैसला लिया है, जो देर से ही सही, एक अच्छा कदम है। कुशवाहा ने कहा, "खैर, देर से ही सही लोगों ने फैसला लिया। तो फैसला लिया है तो निशांत को अधिक से अधिक जिम्मेदारी मिले, इसमें मुझको व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी और जदयू के लिए भी अच्छा होगा।"

उनके इस बयान को निशांत कुमार को पार्टी और सरकार में बड़ी भूमिका दिए जाने की संभावनाओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीतिक दलों और समाज में आपसी तालमेल तथा भाईचारे की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे का वातावरण बनाने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए। जो लोग जिस राजनीतिक दल में हैं, उन्हें आपसी तालमेल और मिल-जुलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल संबंधित राजनीतिक दल को लाभ होगा, बल्कि आम जनता का भी भला होगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

Date & Time : 2026-11-12 16:25:01

Share:

Leave A Reviews

Related News