Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नीट पेपर लीक मामला : नासिक से एक आरोपी गिरफ्तार, नकली पहचान और हुलिया बदलकर दे रहा था चकमा


नासिक, 12 मई (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने पेपर लीक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। नासिक के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम जल्द ही आरोपी को आगे की जांच के लिए अपने साथ ले जाएगी।

नासिक, 12 मई (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने पेपर लीक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। नासिक के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम जल्द ही आरोपी को आगे की जांच के लिए अपने साथ ले जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए नकली पहचान का इस्तेमाल किया था। जांच के दौरान उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हालांकि, तकनीकी जांच और क्राइम ब्रांच की विशेष टीम की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को देवदर्शन के लिए जाते समय पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है और कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई और राजस्थान पुलिस दोनों स्तर पर जानकारी साझा कर रही हैं। राजस्थान पुलिस को आरोपी की कस्टडी लेने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, देशभर में अब तक कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र में भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से एक को इंदिरानगर इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से नंदगांव का रहने वाला है और उसकी गतिविधियां हरियाणा, केरल और तमिलनाडु तक फैली हुई थीं। बताया जा रहा है कि पेपर लीक नेटवर्क का संबंध कई राज्यों से हो सकता है।

पुलिस को आरोपी की जानकारी रात करीब 9:15 बजे मिली थी, जिसके बाद तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और फोटो के आधार पर उसकी पहचान की गई। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बाल कटवा लिए थे, कपड़े बदल लिए थे और अपना लुक भी बदल लिया था।

जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर और पुणे से भी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। मामले की जांच लगातार जारी है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News