नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि होली त्योहार के बाद उन्हें पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और निशांत सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। इस तरह की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि निशांत कुमार नीतीश कुमार की लिगेसी को आगे ले जाएंगे।
![]()

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जदयू एक स्वतंत्र पार्टी है, एक राजनीतिक दल है, तो वह अपना फैसला लेने के लिए सक्षम है। जो भी वह फैसला ले, अपने हितों को ध्यान में रखते हुए उसे रोका नहीं जा सकता। मुझे लगता है कि नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि जो उनकी लिगेसी है, उसे आगे बढ़ाया जाए।
एसआईआर के मुद्दे के साथ पश्चिम बंगाल में चुनाव के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि देखिए बात तो सही है। बंगाल में एसआईआर के पर्दे के पीछे जो कुछ हो रहा है, जिस तरह मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। आज भी वहां की मुख्यमंत्री का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि खासतौर पर टीएमसी नेता जहां से जीतते रहे हैं, हमारे परंपरागत मतदाताओं को एसआईआर के माध्यम से सूची से हटाया जा रहा है। यह गंभीर बात है। हमारे यहां लोकतंत्र है और संवैधानिक अधिकार हैं। किसी भी तरह से किसी वैध मतदाता को वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। लोकतंत्र में सभी को वोट देने का अधिकार है।
ईरानी लीडर खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनका आर्टिकल बहुत ठीक समय पर आया है। ईरान के साथ भारत का ऐतिहासिक परंपरागत संबंध रहा है। एक दूसरे के बुरे वक्त में साथ दिया है। अभी भी लोग अपेक्षा कर रहे थे कि खामनेई की मौत के बाद भारत का स्टैंड होगा, लेकिन, भारत की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, इससे साफ होता है कि भारत की विदेश नीति डगमगा गई है। पहले भारत हर मोर्चे पर स्टैंड लेता था। आज ऐसा लगता है कि भारत पूरी तरह से अमेरिका के दबाव में झुक गया है।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी
Leave A Reviews