मोटोमाची (जापान), 23 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बड़े और मध्यम उद्योग, बुनियादी ढांचा विकास और वाणिज्य मंत्री एम.बी. पाटिल तथा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के मोटोमाची प्लांट में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के नेतृत्व के साथ बातचीत की।

मोटोमाची (जापान), 23 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बड़े और मध्यम उद्योग, बुनियादी ढांचा विकास और वाणिज्य मंत्री एम.बी. पाटिल तथा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के मोटोमाची प्लांट में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के नेतृत्व के साथ बातचीत की।
कर्नाटक में नया निवेश, राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए कर्नाटक को एक प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत करने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है। सरकार के 'बेंगलुरु से परे' विजन पर जोर देते हुए सीएम शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक राज्य की राजधानी से बाहर भी औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य के सभी क्षेत्रों में संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार के निवेश प्रयासों का लक्ष्य उद्योगों को आकर्षित करके, नौकरियां पैदा करके और बेंगलुरु से परे आर्थिक अवसरों का विस्तार करके कर्नाटक के हर क्षेत्र को राज्य की विकास गाथा में भागीदार बनाना है।
इससे पहले 22 नवंबर को यूएई के अब्दुल्ला सैफ अल नुऐमी से मुख्यमंत्री शिवकुमार की मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने यूएई और कर्नाटक के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों पर चर्चा की और तकनीक, नवाचार तथा निवेश के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया।
बेंगलुरु टेक समिट में राजदूत अल नुऐमी ने कर्नाटक सरकार के ग्लोबल इनोवेशन अलायंस (जीआईए) की ओर से आयोजित गोलमेज चर्चा 'एआई इन गवर्नमेंट: फ्रॉम एडॉप्शन टू को-क्रिएशन' में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि यूएई किस तरह सरकारी कामकाज में एआई का उपयोग कर रहा है।
साथ ही, उन्होंने यूएई और कर्नाटक के बीच सहयोग के तीन प्रमुख क्षेत्रों का सुझाव दिया था। कर्नाटक के स्टार्ट-अप्स को यूएई के निवेशकों और इनक्यूबेटर्स से जोड़ना, सरकारी सेवाओं के लिए एआई आधारित समाधान मिलकर विकसित करना और विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाना।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
Leave A Reviews