Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा में पार्किंग से कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट बरामद


नोएडा, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार और उसकी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

नोएडा, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार और उसकी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी की कार की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, जबकि कार की असली नंबर प्लेट डिग्गी में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि उन्होंने अपनी कार रजिस्ट्रेशन वेब सिल्वर टॉवर के सामने स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस पार्किंग में पहुंचीं तो उनकी कार गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद कार का पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चोरी की गई कार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिला, जिसके आधार पर 13 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अरुण निवासी थाना बागवाला (एटा) और वर्तमान पता छिजारसी, थाना सेक्टर-63, नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार बरामद की। इसके अलावा कार पर लगी फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से उसकी वास्तविक नंबर प्लेट भी बरामद हो गई। इससे पुलिस को कार की पहचान और चोरी की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चोरी और अन्य संबंधित धाराओं को भी शामिल किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने कार चोरी की घटना को किस तरह अंजाम दिया और क्या वह इससे पहले भी वाहन चोरी की किसी घटना में शामिल रहा है।

--आईएएनएस

पीकेटी/वीसी

Date & Time : 2026-09-14 20:45:01

Share:

Leave A Reviews

Related News