भुवनेश्वर, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के नागरिकों से अपील के बाद, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए, अपनी निजी सुरक्षा काफिले में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या को आधा कर दिया। यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए उठाए गए उपायों का हिस्सा है।
![]()
भुवनेश्वर, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के नागरिकों से अपील के बाद, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए, अपनी निजी सुरक्षा काफिले में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या को आधा कर दिया। यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए उठाए गए उपायों का हिस्सा है।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए, पीएम मोदी ने हाल ही में देश की जनता से कई उपाय अपनाने की अपील की है, विशेष रूप से पेट्रोल और अन्य ईंधनों की खपत कम करने की।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री माझी ने भी लोगों से ईंधन संरक्षण अभियान के तहत निजी वाहनों का उपयोग कम करने और यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया।
सीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री की अपील के महत्व पर जोर देते हुए, मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से भी निजी वाहनों का उपयोग कम करने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि वे वाहनों का उपयोग केवल तभी करें जब आवश्यक हो और अनावश्यक यात्रा से बचें।"
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने लोगों से सोने की खरीद से बचने और अनावश्यक विदेश यात्राओं से दूर रहने की भी अपील की।
गौरतलब है कि पीएम मोदी द्वारा अपने काफिले का आकार कम करने के फैसले के बाद, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने पहले ही अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की घोषणा कर दी है।
10 मई को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने नागरिकों से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचाने में सामूहिक रूप से योगदान देने का आग्रह किया था।
उन्होंने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट, ईंधन की बढ़ती कीमतें और अंतरराष्ट्रीय तनावों के कारण बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता जैसे विभिन्न कारकों से पैदा हुई चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।
इस संदर्भ में, पीएम मोदी ने नागरिकों से ईंधन बचाने, जहां भी संभव हो मेट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, कार-पूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने उद्योगों और कार्यालयों को भी 'वर्क-फ्रॉम-होम' (घर से काम) की व्यवस्था, ऑनलाइन बैठकों और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया, ये ऐसे उपाय हैं जो कोविड-19 काल के दौरान ईंधन की खपत कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में प्रभावी साबित हुए थे।
विशेष रूप से, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए आयातित वस्तुओं की अनावश्यक खरीद और विदेश में अनावश्यक छुट्टियों से बचने की भी अपील की।
--आईएएनएस
एससीएच
Leave A Reviews