Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ओडिशा : मां की हत्या कर स्लैब में छिपाया शव, पुलिस ने 2 महीने से फरार बेटे को किया गिरफ्तार


पुरी, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के कुमारपाड़ा में 24 अगस्त को दर्ज हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब के अंदर छिपाकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया गया था। पुलिस जांच में आरोपी महिला का अपना बेटा ही निकला, जो वारदात के बाद से फरार था।

पुरी, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के कुमारपाड़ा में 24 अगस्त को दर्ज हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब के अंदर छिपाकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया गया था। पुलिस जांच में आरोपी महिला का अपना बेटा ही निकला, जो वारदात के बाद से फरार था।

इस मामले को लेकर एसपी प्रतीक सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 24 अगस्त को थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब में डालकर ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया था, ताकि किसी को पता न चले। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो सामने आया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का अपना बेटा था।

आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने तुरंत उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया। एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई थीं। पुलिस को लगातार उसके लोकेशन के बारे में जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। वह गजपति, कोलकाता, रायपुर, जमशेदपुर, मुंबई और तमिलनाडु जैसी जगहों पर मूवमेंट कर रहा था। जैसे ही किसी जगह से उसकी मौजूदगी की सूचना मिलती, पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंचकर छापेमारी करती थी लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस लगातार उसका पीछा करती रही।

आखिरकार पुलिस के ऑपरेशन को सफलता मिली। पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि आरोपी जमशेदपुर में छिपा हुआ है और वहां एक दुकान पर काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत वहां के लिए रवाना हुई और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Date & Time : 2026-10-21 12:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News