Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ओडिशा में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, सीबीआई ने ईएमआरएस के प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार


भुवनेश्वर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि उसने ओडिशा के नुआपाडा जिले में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) के प्रिंसिपल को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

भुवनेश्वर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि उसने ओडिशा के नुआपाडा जिले में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) के प्रिंसिपल को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ 7 अक्टूबर को यह मामला दर्ज किया। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता से ईएमआरएस, नुआपाडा में ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) के तौर पर उसकी सर्विस बढ़ाने की सिफारिश करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

बातचीत के बाद आरोपी शिकायतकर्ता से 12,000 रुपए लेने को तैयार हो गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 7 अक्टूबर को जाल बिछाया और आरोपी प्रिंसिपल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीबीआई द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ओडिशा के नुआपाड़ा स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) के प्रिंसिपल सी. कृष्णा मूर्ति नायडू के तौर पर हुई है।

वहीं, ओडिशा विजिलेंस ने राज्य में सरकारी पद पर भ्रष्टाचार के एक और मामले में गुरुवार को जगतसिंहपुर जिले में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के डीईओ-सह-डीपीसी (जिला परियोजना समन्वयक) कार्यालय में तैनात एक प्रोग्रामर को पकड़ा। उस पर जगतसिंहपुर जिले के स्कूलों में डिजिटल ब्लैकबोर्ड लगाने के काम के लिए अपने लंबित बिलों को पास कराने के बदले एक व्यक्ति से 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।

ओडिशा विजिलेंस ने कहा, "आरोपी चंद्रजीत परिजा, प्रोक्योरमेंट और टेक्निकल कमेटी के सदस्य के तौर पर, इंस्टॉलेशन के काम का निरीक्षण करते हैं और उनके सर्टिफिकेशन के बाद ही काम करने वाले व्यक्ति (शिकायतकर्ता) के पक्ष में बिल जारी किया जाता है। शिकायतकर्ता के कई बार कहने के बावजूद परिजा ने उनके किए गए काम का निरीक्षण करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसके बजाय, आरोपी परिजा ने पेंडिंग बिल पास करने के लिए शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी।"

कोई और रास्ता न मिलने पर शिकायतकर्ता ने परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए विजिलेंस में परिजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए परिजा को पकड़ लिया।

ट्रैप के बाद डीए (आय से अधिक संपत्ति) के मामले में परिजा से जुड़ी तीन जगहों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है। इस सिलसिले में बुधवार को कटक विजिलेंस पुलिस स्टेशन में परिजा के खिलाफ एक मामला (39/26) दर्ज किया गया है।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम

Date & Time : 2026-10-08 17:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News