Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खंडवा में जर्जर रेलवे भवन गिरने से एक कर्मचारी की मौत, एक घायल

खंडवा। मध्य प्रदेश के Khandwa रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मीटर गेज के पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय से स्क्रैप निकालने के दौरान भवन का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी शशिकांत कश्यप (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से खंडहर बने इस पुराने रेलवे भवन में स्क्रैप निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान कमजोर हो चुकी संरचना अचानक ढह गई और वहां काम कर रहे कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतक शशिकांत कश्यप रेलवे में मास्टर क्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत थे। वे अपने परिवार में इकलौते भाई थे और उनकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र 11 साल और दूसरी की महज 2 साल है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जाएगी कि जर्जर भवन में काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Share:

Leave A Reviews

Related News