
नई दिल्ली. स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वनप्लस (OnePlus) भारत में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी आगामी 7 मई को अपनी लोकप्रिय 'Nord' सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन— OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं, जो तकनीक प्रेमियों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं।
OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz के अल्ट्रा-स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 33,000mm² वाला विशाल वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
कैमरा और AI फीचर्स: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (डुअल एक्सिस OIS के साथ) और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा, जिसमें AI इरेज़र, AI अनब्लर और AI पोर्ट्रेट ग्लो जैसे कई आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स इन-बिल्ट होंगे।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही, यह मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगा।
वहीं, किफायती Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच का LCD पैनल मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें मीडियाटेक Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर और 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह फोन हाइपर ब्लैक और विविड मिंट जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा।
Leave A Reviews