मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ आगामी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए सबसे चुनौतीपूर्ण हवाई अभियान पर आधारित है।
![]()
मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ आगामी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए सबसे चुनौतीपूर्ण हवाई अभियान पर आधारित है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेता सिद्धार्थ अपने किरदार के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि युवाओं को उन लोगों के जीवन और संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने देश के लिए बड़े त्याग किए हैं। ऐसे लोगों के बलिदान और समर्पण को समझकर हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की सीख लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "इस शो पर काम करना अपने आप में एक सीखने वाला अनुभव रहा। ऐसे किरदार को निभाने की अनुमति, भारतीय वायुसेना और अल्का मैम का सहयोग मिलना, मेरे लिए इस परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी हॉल टिकट जैसा था। इसलिए इस पूरे सफर में हर पल कुछ नया सीखने को मिला। यहां पर बैठने के लिए मैं सभी का आभारी हूं। मेरा मानना है कि सेना को सही मायने में समझने का एकमात्र तरीका है कि आप खुद सेना में शामिल हों। अगर मुझे इस शो से किसी को बड़ी सीख देनी हो, तो वह यह है कि आप जो भी काम करें, उससे युवाओं की सोच बदल सके। और वे हमारे अपने सैनिकों, पूर्व सैनिकों, महान लोगों और असली नायकों को अलग सम्मान और समझ के साथ देखेंगे।
उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सफेद सागर' एक ऐसी कहानी है, जिसमें कई लोगों की जिंदगियां शामिल थी। उन्होंने कहा, "इसमें कई स्क्वाड्रन (वायुसेना की टुकड़ियां) शहीद हुए जवानों की कहानी है। उन्हीं लोगों की वजह से आज हमारी जिंदगी भी बदली है। इससे हमें यह सीख मिलती है कि यह कोई उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह सिर्फ शुरुआत है।"
अभिनेता ने सभी को धन्यवाद अदा किया, जिनकी वजह से वे इस सीरीज का हिस्सा बने। उन्होंने कहा, "नेटफ्लिक्स, भारतीय वायुसेना, इस प्रोजेक्ट के निर्माताओं अभिजीत, कुशल और ओनी समेत पूरी टीम को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बनाया। यह अनुभव सिर्फ एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी मेरे लिए बहुत खास है। मुझे उम्मीद है कि यह शो हमारे देश, पहचान, युवाओं और उनकी सोच के बारे में एक महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करेगा। यह भी समझने की कोशिश होगी कि हमारे युवाओं के अंदर देश के लिए जो जुनून और जोश था। उन्होंने उसे कैसे महसूस किया और अपने देश के लिए अपना खून तक कुर्बान कर दिया।"
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
Leave A Reviews