Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। डिजिटल दुनिया से अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्राजक्ता कोली इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर चर्चा में हैं। 1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में वह पहली बार अभिनेता मिहिर आहूजा के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता है। अब मिहिर आहूजा ने भी प्राजक्ता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

आईएएनएस से बातचीत में मिहिर ने कहा, ''प्राजक्ता के साथ काम करना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। वह हर सीन में ईमानदारी और सहजता लेकर आती हैं, जिसकी वजह से हमारे किरदारों के बीच रिश्ते को पर्दे पर स्वाभाविक ढंग से निभाना आसान हो गया। चूंकि यह हमारा पहला प्रोजेक्ट है, इसलिए हमारे बीच जो नई ऊर्जा थी, वह स्क्रीन पर साफ दिखाई देगी।''

उन्होंने आगे कहा, ''यह कहानी युद्ध, साहस और बलिदान पर आधारित जरूर है, लेकिन इसके बीच किरदारों के भावनात्मक रिश्ते भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इन भावनात्मक पहलुओं से भी उसी तरह जुड़ेंगे, जैसे हम शूटिंग के दौरान जुड़े थे।''

अपने किरदार लेकर मिहिर आहूजा ने कहा, "एक युवा एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात रही। इस किरदार को निभाते समय मुझे यह महसूस हुआ कि भारतीय वायुसेना के जवान किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हैं। इस रोल के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी हुई है, और मैंने पूरी ईमानदारी के साथ इसे निभाने की कोशिश की है।"

उन्होंने कहा, ''इस प्रोजेक्ट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। शूटिंग के दौरान मैंने एयरफोर्स के अनुशासन, समर्पण और मेहनत को करीब से समझा। यह ऐसा अनुभव है जिसे मैं जिंदगीभर नहीं भूल सकता। 'ऑपरेशन सफेद सागर' हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा।''

सीरीज की कहानी भारतीय वायु सेना के उस ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान अंजाम दिया गया था। यह मिशन करीब 47 दिनों तक चला था और इसे भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में गिना जाता है। शो में युद्ध के दौरान की कठिन परिस्थितियों, सैनिकों के हौसले और देशभक्ति की भावना को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा।

इस सीरीज में मिहिर आहूजा के अलावा सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और तारुक रैना जैसे कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज को अभिजीत सिंह परमार, महबूब पीएस बराड़ और कुशाल श्रीवास्तव ने मिलकर तैयार किया है जबकि इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है।

'ऑपरेशन सफेद सागर' का वर्ल्ड प्रीमियर 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News