Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर का भारत दौरा 27 अक्टूबर से, जयशंकर से करेंगी मुलाकात


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया की यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को बताया क‍ि उनकी भारत की यह आध‍िकार‍िक यात्रा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगी। अपनी यात्रा के दौरान, रीसिंगर बुधवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगी।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया की यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को बताया क‍ि उनकी भारत की यह आध‍िकार‍िक यात्रा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगी। अपनी यात्रा के दौरान, रीसिंगर बुधवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगी।

नई दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बीटे मीनिल-रीसिंगर, ऑस्ट्रिया की सरकार और वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मौजूदा 'एनहैंस्ड पार्टनरशिप' को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, "विदेश मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर, ऑस्ट्रिया की सरकार और वहां के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत-ऑस्ट्रिया की मजबूत साझेदारी को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इससे पहले 6 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पीटर वोर्होफर से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें आतंकवाद-रोधी सहयोग भी शामिल था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इस साल 11 जून को ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। स्टॉकर ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है और ऑस्ट्रिया तथा यूरोपीय संघ का एक मजबूत साझेदार भी बना है।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर स्टॉकर को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने स्टॉकर की हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए कहा था कि वह भारत और ऑस्ट्रिया के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-26 21:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News