Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से जुड़े मामले में एमसीडी का बड़ा एक्शन, जेई निलंबित


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से जुड़े मामले में दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाहरी उत्तरी क्षेत्र में तैनात जूनियर इंजीनियर (भवन) विकास कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय, बाहरी उत्तरी क्षेत्र, नरेला ने आदेश जारी किया है।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से जुड़े मामले में दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाहरी उत्तरी क्षेत्र में तैनात जूनियर इंजीनियर (भवन) विकास कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय, बाहरी उत्तरी क्षेत्र, नरेला ने आदेश जारी किया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से जुड़े मामले में शामिल जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहती हूं। सार्वजनिक पद पर रहने वालों की यह जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की सेवा संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करें।"

सीएम ने लिखा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर शिकायत की निष्पक्ष जांच हो और उचित प्रक्रिया का पालन किया जाए। जांच के दौरान यदि कोई कदाचार साबित होता है, तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एमसीडी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, विकास कुमार गुप्ता, जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग), आउटर नॉर्थ जोन, एमसीडी जिनकी बीएमआईडी 40033050 है, को तत्काल प्रभाव से निलंबन में रखा गया है, क्योंकि उक्त अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही विचाराधीन है।

आदेश में कहा गया है कि उक्त अधिकारी को नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और वह निलंबन अवधि के दौरान बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता, बाहरी उत्तरी क्षेत्र का कार्यालय होगा।

यह आदेश उपायुक्त, बाहरी उत्तरी क्षेत्र, दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रति आयुक्त, एमसीडी, निदेशक (सतर्कता), मुख्य अभियंता (भवन), अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता (भवन) को भी भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा की शिकायत से जुड़ा है, जिसके बाद सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। सरकार के इस कदम को सुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-26 22:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News