Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पहली बार एनडीए का हिस्सा बने हैं, पीएम के साथ नाश्ते पर मुलाकात से पहले बोले सांसद

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अपने आवास पर एनडीए के सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक के लिए सांसद बसों में सवार होकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े के आवास से प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष भी मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली नाश्ते की बैठक को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बैठक में संसद के कामकाज पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सदन नहीं चलने दे रहा है और यह मुद्दा बैठक में उठने की संभावना है। आठवले ने कहा कि वे इस बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी मजबूती से उठाएंगे।

सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, "मैंने पहले कभी ऐसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। यह पहली बार है जब हम एनडीए का हिस्सा बने हैं। इसलिए हमारे सभी सांसद जा रहे हैं। यह हमारे लिए एक नया अनुभव होगा।"

वहीं सांसद काकोली घोष ने प्रधानमंत्री आवास जाते समय कहा, "मैं आभारी हूं कि उन्होंने हमें इस बैठक के लिए बुलाया है।"

सूत्रों के मुताबिक, संसद के आगामी सत्र से पहले बुलाई गई यह बैठक एनडीए में शामिल सांसदों के साथ परिचय और बातचीत का मौका होगी। इसमें संसदीय प्रक्रियाओं, सांसदों की जिम्मेदारियों और आगामी सत्र के लिए सरकार की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

साथ ही बैठक में संसद का सुचारू रूप से संचालन कैसे हो और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से कैसे उठाया जाए। इस पर भी बातचीत हो सकती है। यह बैठक नए सांसदों के लिए मार्गदर्शन और संवाद का एक अहम अवसर मानी जा रही है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News