Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पेंच में बाघ के हमले में युवक की दर्दनाक मौत, तीन हिस्सों में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में दहशत

छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क स्थित कुंभपानी बफर जोन के जमतरा गेट पर सोमवार रात उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब बाघ के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम नाहरझिर निवासी दिनेश सेवतकर का शव जंगल में बेहद खौफनाक हालत में मिला; बाघ ने युवक को इस कदर अपना निवाला बनाया कि उसका शरीर तीन हिस्सों में बंट गया था।

गर्दन और एक हाथ धड़ से अलग मिले, जबकि कंधे के हिस्से को बाघ खा चुका था। इस भयावह मंजर को देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमतरा गेट पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से इलाके में बाघ की सक्रियता बनी हुई थी और वह लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा था, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद वन अमले ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। आक्रोश बढ़ता देख एसडीएम प्रभा सिंह, एसडीओ फॉरेस्ट अतुल पाटी और चांद थाना पुलिस सहित भारी बल मौके पर पहुंचा।

अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और बाघ के मूवमेंट को नियंत्रित करने का आश्वासन देकर स्थिति संभालने की कोशिश की। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News