Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश : हुसैन तलत हुए बुरी तरह चोटिल, अस्पताल में किया गया भर्ती

ढाका, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढाका, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हुसैन तलत को यह चोट मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में लगी, जब लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट मारा और तलत गेंद को रोकने के लिए कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े। गेंद बाउंड्री के पास पहुंचने पर तलत ने बॉल को पीछे की तरफ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को छूते ही उनका पैर बाउंड्री पर लगे फोम पर पड़ गया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए विज्ञापन वाले होर्डिंग्स से जा टकराए और जोर से अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तुरंत तलत की तरफ दौड़े, जिसके बाद उन्हें पास खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर लाया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हुसैन तलत की चोट को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया है। उन्होंने बताया, "हुसैन तलत को मैदान पर ही टीम के मेडिकल स्टाफ से तुरंत सहायता मिली। शुरुआती आकलन के बाद, उन्हें विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चोट की प्रकृति और गंभीरता का पता डॉक्टरों द्वारा आगे की मेडिकल जांच पूरी करने के बाद चलेगा।" तलत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 59 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद, फहीम अशरफ और शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News