अयोध्या, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में 125 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की घटना पर अयोध्या के संत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह मंदिर फिर से नहीं बनाया गया, तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।
![]()

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "जब कुछ कारणों से भारत के हिस्से अलग हुए, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश ने खुद को इस्लामिक देश घोषित कर दिया और वहां शरिया कानून लागू किया गया। इसके उलट, भारत की इंसानियत और दरियादिली के कारण, बंटवारे के बावजूद यहां अल्पसंख्यकों को बराबर या उससे भी ज्यादा अधिकार दिए गए।"
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "लेकिन पाकिस्तान में लगातार हो रही बर्बरता को देखते हुए - जहां हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, हिंदू आस्था को कुचला जा रहा है और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है - अगर यह मंदिर फिर से नहीं बनाया गया, तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। यह भारत की ओर से पाकिस्तान को चेतावनी है। जितना जल्दी हो जो मंदिर तोड़ा है उसे बनवा दिया जाए।"
वहीं, इस दौरान परमहंस आचार्य ने राम मंदिर में प्रशासनिक बदलाव पर खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी खबर है कि भारतीय वायु सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र मिश्रा को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लल्ला मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। इस बारे में, लंबे समय से हमारी भी यही इच्छा थी कि भारतीय सशस्त्र बलों का कोई अधिकारी राम मंदिर में कोई पद संभाले। इसलिए, यह बहुत अच्छी बात है।"
उन्होंने हाल की चढ़ावा चोरी की घटना पर कहा, "हाल के दिनों में हुई वित्तीय अनियमितताओं को दूर करने के लिए जो सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, वे बहुत अच्छे हैं।"
--आईएएनएस
पीआईएम/पीएम
Leave A Reviews