Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर नाबाल‍िग छात्र की हत्या का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता


क्वेटा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से एक और नागरिक की न्यायिक प्रक्रिया के बिना हत्या कर दी गई है। बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के मानवाधिकार विभाग 'पांक' ने बताया कि 15 वर्षीय छात्र जुबैर का शव 12 नवंबर को तुंप क्षेत्र के नेहंग कौर कुलाहू इलाके में मिला। वह दो महीने से अधिक समय से लापता था।

क्वेटा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से एक और नागरिक की न्यायिक प्रक्रिया के बिना हत्या कर दी गई है। बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के मानवाधिकार विभाग 'पांक' ने बताया कि 15 वर्षीय छात्र जुबैर का शव 12 नवंबर को तुंप क्षेत्र के नेहंग कौर कुलाहू इलाके में मिला। वह दो महीने से अधिक समय से लापता था।

पांक के अनुसार, तीन सितंबर को जुबैर को पाकिस्तान की फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के जवानों ने उस समय हिरासत में लिया था, जब वह बलूचिस्तान के अज‍ियान इलाके के पास मंड से तुंप जा रहा था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

मानवाधिकार संगठन का कहना है कि इस घटना ने उसकी मौत की परिस्थितियों, संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के साथ किए जा रहे व्यवहार और बलूचिस्तान में कथित जबरन गुमशुदगी तथा न्यायिक प्रक्रिया के बिना हत्याओं के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पांक ने अपने बयान में कहा, "जुबैर सिर्फ 15 साल का था। उसकी जिंदगी पढ़ाई, बचपन और बेहतर भविष्य के सपनों के आसपास होनी चाहिए थी। वह इतनी उम्र का भी नहीं हुआ था कि राष्ट्रीय पहचान पत्र बनवा सके लेकिन उसे गायब कर दिया गया और आखिरकार उसने ऐसी परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी, जिनकी तत्काल जांच और जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत है।"

संगठन ने आगे कहा कि "एक 15 वर्षीय छात्र की मौत सिर्फ एक बच्चे की जान जाने का मामला नहीं है, बल्कि यह बचपन, मानव गरिमा और जीवन के मूल अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। जुबैर की मौत से जुड़े सवालों का जवाब मिलना ही चाहिए।"

'बलूच यकजेहती कमेटी' (बीवाईसी) ने भी जुबैर की हत्या की कड़ी निंदा की। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं और वैश्विक समुदाय से अपील की कि वे पाकिस्तान पर स्वतंत्र जांच कराने, जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी तथा कथित फर्जी मुठभेड़ों जैसी घटनाओं को रोकने के लिए दबाव डालें।

बीवाईसी ने कहा, "आखिर 15 साल के एक छात्र ने ऐसा कौन-सा अपराध किया था कि उसे इस तरह की सजा दी गई? किसी भी राज्य को किसी बच्चे की जान लेने का अधिकार नहीं है। उसके परिवार ने महीनों तक अनिश्चितता और चिंता झेली, लेकिन अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के बजाय उन्हें उसका शव मिला।"

संगठनों का कहना है कि बलूचिस्तान में हाल के वर्षों में बलोच नागरिकों के कथित अपहरण, जबरन गुमशुदगी और न्यायिक प्रक्रिया के बिना हत्याओं के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र में चिंता और असंतोष बढ़ रहा है।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

Date & Time : 2026-11-20 23:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News