Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पोलैंड के हवाई क्षेत्र में रूस की उकसावे वाली कार्रवाई, स्वीडिश 'जेएएस ग्रिपेन' लड़ाकू विमानों ने संभाला मोर्चा


नई द‍िल्‍ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि रूस ने पोलैंड के हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन कर गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई की है। पोलैंड का समर्थन करने और उसके हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए स्वीडिश 'जेएएस ग्रिपेन' लड़ाकू विमानों ने अभियान में हिस्सा लिया।

नई द‍िल्‍ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि रूस ने पोलैंड के हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन कर गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई की है। पोलैंड का समर्थन करने और उसके हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए स्वीडिश 'जेएएस ग्रिपेन' लड़ाकू विमानों ने अभियान में हिस्सा लिया।

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया क‍ि शुक्रवार रात पोलैंड के हवाई क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया गया। यह रूस की ओर से की गई एक गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई थी।

उन्होंने कहा कि स्वीडिश 'जेएएस ग्रिपेन' लड़ाकू विमान पोलैंड की मदद करने और उसके हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए अभियान में शामिल हुए। उनके मुताबिक, इस अभियान का एक उद्देश्य यूक्रेन तक सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति से जुड़े मार्गों की सुरक्षा करना भी था।

क्रिस्टर्सन ने कहा कि स्वीडन को अपने सशस्त्र बलों और रक्षा उद्योग पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि वे देश को अधिक सुरक्षित बनाते हैं और नाटो को भी मजबूत करने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि डेनमार्क ने आज रूस को अपने क्षेत्र में एक यूक्रेनी कलाकार की हत्या की कोशिश के लिए जिम्मेदार बताया है।

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले एस्टोनिया ने भी खुलासा किया था कि उसके खिलाफ रूस की कथित तोड़फोड़ की योजनाएं तैयार की गई थीं।

क्रिस्टर्सन के अनुसार, ये घटनाएं स्पष्ट करती हैं कि रूस से खतरा केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप के अन्य देशों की सुरक्षा भी इससे प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि स्वीडन ने अपनी सुरक्षा नीति में बदलाव किया है और अब अपने नजदीकी पड़ोसी देशों तथा बाल्टिक सागर क्षेत्र पर पहले से कहीं अधिक ध्यान दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यही वह क्षेत्र है जहां हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और जहां हम सबसे अधिक प्रभाव डाल सकते हैं। जब हम अपने पड़ोसियों की रक्षा करते हैं, तब हम स्वीडन की भी रक्षा कर रहे होते हैं।"

--आईएएनएस

एवाई/एमएस

Date & Time : 2026-11-20 23:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News