
सतना जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने सेवादार रत्नेश गौतम के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने शिष्यजनों से मुलाकात की और करीब 15 मिनट रुकने के बाद मैहर होते हुए रीवा रवाना हुए।
रीवा से वे विमान द्वारा शिवपुरी के लिए रवाना हुए। उनके साथ रत्नेश गौतम भी शिवपुरी गए। गौरतलब है कि महाराज जी सतना एवं मैहर के दो दिवसीय प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने सनातन संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की और मैहर धाम में बागेश्वर धाम की एक और पीठ स्थापित करने की घोषणा की।
उन्होंने प्रत्येक तीन माह में मैहर धाम आने का निर्णय भी लिया। इस अवसर पर उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा सहित शिक्षक कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।
Leave A Reviews