Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब में होने वाले एसआईआर पर मलविंदर सिंह कंग ने उठाए सवाल, बोले- हम लड़ेंगे


चंडीगढ़, 17 मई (आईएएनएस)। पंजाब में 25 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और श्रीआनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सवाल उठाया है।

चंडीगढ़, 17 मई (आईएएनएस)। पंजाब में 25 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और श्रीआनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सवाल उठाया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मलविंदर सिंह कंग ने लिखा कि मेरे प्यारे पंजाबियों, जागो! यह 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (एसआईआर) हमारे 2027 के चुनावों से ठीक पहले इतनी जल्दबाजी में क्यों थोपा जा रहा है। बिहार में उन्होंने 65 लाख से ज्यादा असली नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए। बंगाल में तो और भी चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां 91 लाख वोटरों के नाम काट दिए गए। यह कुल वोटर लिस्ट का लगभग 12 प्रतिशत है और भाजपा मुस्कुराते हुए निकल गई।

मलविंदर सिंह कंग ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि अब वही मशीन पंजाब को निशाना बना रही है। अगर पंजाब और उत्तर प्रदेश में लगभग एक ही समय पर वोटिंग होनी है, तो यूपी को पहले चरण में क्यों रखा गया जबकि हमें तीसरे चरण में डाला गया है, जिसकी समय-सीमा ज्यादा सख्त है।

उन्होंने लिखा कि कुछ राज्यों को ज्यादा समय और पंजाब को कम। यह 'चुनिंदा दबाव' साफ तौर पर हेरफेर की बू देता है। हम बिहार और बंगाल वाली कहानी यहां दोहराने नहीं देंगे। मैं हर पार्टी से अपील करता हूं। आम आदमी पार्टी पंजाब, पंजाब कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी को टैग करते हुए लिखा कि कोई भी हो, पंजाब की खातिर अपने आपसी मतभेद भुला दो। पोलिंग बूथों पर अपने एजेंटों की फौज खड़ी कर दो, हर बीएलओ पर बाज जैसी पैनी नजर रखो और यह पक्का करो कि किसी एक भी असली पंजाबी वोटर का नाम लिस्ट से न कटे।

उन्होंने लिखा कि हमारे किसान, हमारे युवा और हमारे परिवार, इन सभी की आवाज सुरक्षित रहनी चाहिए; वे इसके हकदार हैं। हम लड़ेंगे। पंजाब जिंदाबाद!

बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने 14 मई को बताया था कि पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को पूरी पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पंजाब की ओर से राज्य में एसआईआर करवाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अनिंदिता मित्रा ने कहा था कि दोहरा वोट रखना भारत के संविधान के अनुसार अपराध है, जिसके लिए एक साल तक की कैद की सजा है। उन्होंने कहा था कि सभी मतदाता इस प्रक्रिया में बीएलओ को पूरा सहयोग करें।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News