Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार


चंडीगढ़, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चंडीगढ़, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "एक बड़ी कामयाबी में काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसी के साथ पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 20 किलो हेरोइन बरामद की है।"

डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस गिरोह को दुबई में रहने वाला एक ड्रग तस्कर पंजाब में मौजूद अपने साथियों और विदेश में बैठे तस्करों के साथ मिलकर चला रहा था। मामले को लेकर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े पिछले और अगले संपर्कों का पता लगाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी पर कड़ी नजर रखने और ड्रग तस्करी व संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बड़ी सफलता हासिल की। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ 13 अवैध पिस्तौल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीजीपी ने जानकारी दी कि मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और आगे बांटने व आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंध भी स्थापित किए हैं, जिसकी जांच जारी है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-23 21:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News