Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब: राज्यपाल ने पीएम मोदी के आह्वान का किया समर्थन, बोले- सप्ताह में एक दिन साइकिल या सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें अधिकारी

चंडीगढ़, 13 मई (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मितव्ययिता और ईंधन संरक्षण के आह्वान पर सख्ती से अमल करते हुए अपने स्तर पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन यानी बुधवार को कोई भी अधिकारी फोर व्हीलर का इस्तेमाल न करें। इस दिन अधिकारी साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बुधवार को कोई भी फोर-व्हीलर न इस्तेमाल करें। पहले हम स्वयं शुरुआत करेंगे, फिर जनता से अपील करेंगे।" उन्होंने अपने काफिले को भी न्यूनतम आवश्यकता तक सीमित कर दिया है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को पत्र लिखकर काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्कूलों में भी बदलाव लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सप्ताह में एक दिन सभी स्कूली बच्चे स्कूटर या फोर व्हीलर के बजाय साइकिल से या पैदल स्कूल आएं। राज्यपाल ने कर्मचारियों से भी अपील की कि वे हफ्ते में कम से कम एक दिन साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले को राज्यपाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के समय भी पेपर लीक होना आम बात हो गई थी। यह बहुत गलत है।" उन्होंने मांग की कि कानून में इतनी कठोरता लाई जाए कि दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिले। अगर कोचिंग सेंटर इस घोटाले में शामिल पाए गए तो उन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए।

12वीं कक्षा के परिणामों पर बात करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पंजाब में पिछले साल की तुलना में रिजल्ट 1 प्रतिशत कम रहा है। पूरे देश में यह गिरावट 3 प्रतिशत है, जबकि पंजाब में छात्रों की सफलता दर 1.25 प्रतिशत घटी है। उन्होंने कहा कि केवल पासिंग प्रतिशत ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News