Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मंत्रियों को राहत कार्यों की निगरानी का निर्देश

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 21 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 57 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए राहत बचाव तेज करने और मुआवजे की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं और जिला प्रशासन व पुलिस लगातार मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों की निगरानी करें और घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं।

सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके अलावा, घायलों के पूरे इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में वहन किया जाएगा।

प्रशासन ने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, बस मायनागुड़ी-दोमोहानी रूट पर चल रही थी और उलादाबाड़ी इलाके के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मारी, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News