Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, सऊदी अरब में अपने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह


रियाद, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान पर हमले और फिर जवाबी कार्रवाई के बीच अमेरिकी दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सऊदी अरब स्थित अमेरिकी मिशन ने सुरक्षा अलर्ट में कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति जटिल बनी हुई है और अचानक तनाव बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

रियाद, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान पर हमले और फिर जवाबी कार्रवाई के बीच अमेरिकी दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सऊदी अरब स्थित अमेरिकी मिशन ने सुरक्षा अलर्ट में कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति जटिल बनी हुई है और अचानक तनाव बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे बुधवार को साझा किया। बयान के अनुसार, मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्हें संभावित उड़ान रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में व्यवधान के लिए तैयार रहने तथा अपनी उड़ानों की स्थिति सीधे संबंधित एयरलाइन से जांचने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा अलर्ट में कहा गया कि अमेरिकी नागरिकों को क्षेत्र के हवाईअड्डों और एयरलाइंस के परिचालन से जुड़ी ताजा सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

अमेरिकी मिशन ने यह भी चेतावनी दी कि मध्य पूर्व के बाहर स्थित अमेरिकी राजनयिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है। उसके अनुसार, ईरान और ईरान समर्थक समूह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं। इनमें अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े स्थानों के साथ-साथ अमेरिकी कंपनियां और अन्य संस्थान भी शामिल हो सकते हैं।

दूतावास के मुताबिक, सऊदी अरब में अमेरिकी नागरिकों के लिए नियमित और आपातकालीन कांसुलर सेवाएं उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर नागरिकों को निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।

अमेरिकी नागरिकों को विदेश विभाग के स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (एसटीईपी) में पंजीकरण कराने की भी सलाह दी गई है। इसके जरिए उन्हें सुरक्षा संबंधी नवीनतम सूचनाएं मिल सकेंगी और आपात स्थिति में अमेरिकी दूतावास उनके संपर्क में आसानी से आ सकेगा।

अलर्ट में हवाई हमले की स्थिति में नागरिकों को कांच के दरवाजों और खिड़कियों से दूर रहने तथा गिरे हुए मलबे से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही मोबाइल फोन को चार्ज रखने और उसमें आपातकालीन नंबर पहले से सेव करने को कहा गया है।

अमेरिकी मिशन ने नागरिकों से प्रदर्शन और बड़े जमावड़ों से पूरी तरह दूर रहने, भारी पुलिस मौजूदगी वाले इलाकों से बचने, स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के निर्देशों पर नजर रखने तथा अपने आसपास के माहौल के प्रति सतर्क रहने को कहा है। अमेरिकी नागरिकों को अमेरिका से सार्वजनिक रूप से जुड़े स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने और अपनी पहचान को कम से कम सार्वजनिक रखने की सलाह भी दी गई है।

यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बना हुआ है और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों तथा संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों से स्थिति में किसी भी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रहने और यात्रा संबंधी निर्णय लेते समय ताजा आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News