Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उमरिया में चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हुई, जब बरौनी से गोंदिया जा रही ट्रेन स्टेशन से गुजर रही थी।

घायल यात्री की पहचान 44 वर्षीय विष्णु सांडिल्य के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला गांव निवासी गौकरण सांडिल्य के पुत्र हैं। बताया गया है कि विष्णु सांडिल्य छिवकी से उसलापुर की ओर यात्रा कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विष्णु सांडिल्य ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान बिरसिंहपुर पाली स्टेशन पहुंचने पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची और घायल यात्री को तुरंत बिरसिंहपुर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News