Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धार के बाग में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने 82 लाख की लूट, पुलिस सर्च में जुटी

धार। जिले के बाग तहसील में फिल्म स्पेशल 26 जैसी वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे पांच बदमाश फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पहुंचे और रेड का डर दिखाकर करीब 82 लाख रुपये कीमत का सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात महज 15 मिनट में अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार, बदमाश सफेद बिना नंबर की स्कॉर्पियो में आए। इनमें से दो खाकी वर्दी में और तीन सिविल ड्रेस में थे। घर में घुसकर उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और घर में तलाशी शुरू की। बाद में उन्होंने अलमारी की चाबियां मांगी। पहले कृष्णा मालवीय ने इनकार किया, लेकिन सहयोग के लिए राजकुमार मालवीय ने चाबियां सौंप दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी से लगभग 50 तोला सोने के जेवरात, ढाई से तीन लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन निकालकर फरार हो गए।

बदमाशों की वारदात पूरी तरह पेशेवर मानी जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि उन्होंने पहले इलाके की रेकी की थी।

सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रास्ते में फेंके गए मोबाइल की लोकेशन घटबोरी रोड के पास मिली है। एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई और नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई है। धार साइबर टीम भी जांच में जुटी है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share:

Leave A Reviews

Related News