Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाटन: प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त कर तान्या कान्वेंट स्कूल की छात्रा कल्पना ठाकुर ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

पाटन, देशबन्धु. माध्यमिक शिक्षा मंडल,मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) 2026 के घोषित परिणाम में तान्या कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल,पाटन के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है.

विद्यालय की छात्रा कल्पना ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची (Merit List) में 9वां स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

कल्पना ठाकुर ने परीक्षा में बेस्ट फाइव पद्धति के आधार पर 491/500 अंक अर्जित किए,जो कि लगभग 98.2 प्रतिशत है. उन्होंने सभी प्रमुख विषयों में विशिष्ट (Distinction) श्रेणी प्राप्त की. कल्पना ठाकुर,प्रेम सिंह ठाकुर एवं लक्ष्मी बाई ठाकुर की सुपुत्री हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.

बधाइयों का तांता

कल्पना की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य चरण सिंह ठाकुर उपप्राचार्य सुजीत सिंह ठाकुर सहित विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. सभी ने उनकी मेहनत,अनुशासन और लगन की सराहना की. इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करना है.

Share:

Leave A Reviews

Related News